Jabalpur News: जायदाद हड़पने की रची साजिश, मृतक की पत्नी बनकर किया फर्जीवाड़ा


ख़ुशी टाइम्स\जबलपुर। साकेत नगर चेरीताल निवासी मृतक राजेश विश्वकर्मा की संपत्ति हड़पने के लिए एक महिला ने फर्जीवाड़ा कर खुद को उसकी पत्नी साबित करने की कोशिश की। राजेश की 28 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी आरोप है कि परवीना बानो उर्फ प्रवीणा ठाकुर ने अपनी बेटी पूमन ठाकुर के साथ मिलकर नीलम विश्वकर्मा बनकर दस्तावेज तैयार कर 1500 वर्गफीट के मकान पर कब्जा जमाने का प्रयास किया।

जानकारी विस्तार से 

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता विकास कोष्टा ने नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव को शिकायत में बताया कि आरोपी महिला ने जोन क्रमांक 5 के अधिकारियों की सांठगांठ से 2 जुलाई 2024 को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया, जिसमें खुद को मृतक की पत्नी दर्शाया। जबकि लाइफ मेडिसिटी अस्पताल ने 28 मई 2024 को ही वास्तविक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया था जिसमें मृतक अविवाहित बताया गया था। जांच के बाद अप्रैल 2025 में निगम ने पुराने प्रमाण पत्र को संशोधित किया। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि महिला ने राजेश की समग्र आईडी में भी हेरफेर कर उसे ठाकुर से विश्वकर्मा कर दिया। मृतक की पहचान बदलकर फर्जी आईडी बनवाई और उसी के आधार पर संपत्ति अपने नाम कराने का प्रयास किया। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post