
खुशी टाइम्स\मंदसौर। मंदसौर जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कथित भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में खुलेआम संबंध बनाते दिख रहे नेता की पहचान मनोहरलाल धाकड़ के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उस महिला की भी तलाश कर रही है जो वीडियो में उनके साथ नजर आ रही है।
जानकारी विस्तार से
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ी से उतरकर अपने महिला मित्र से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी भाजपा नेता को भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। महिला मित्र के साथ सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है। धाकड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता), धारा 285 (जान-माल को खतरे में डालना) और 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सामने आया था, जिसमें आरोपी महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते दिखे थे। हालांकि, सभी धाराएं जमानती हैं और अदालत ने आरोपी को राहत दे दी है।
@केशव चौधरी
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े
Tags
Mandsaur