.jpeg)
खुशी टाइम्स\जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित जेडीए कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल से घर पर काम कर रही नौकरानी ने वृद्ध दंपति को चाय में जहर मिलाकर बेहोश कर दिया और उनके सोने के जेवर लूटकर फरार हो गई।
जानकारी विस्तार से
सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी जवाहरलाल गुप्ता और उनकी पत्नी उषा गुप्ता ने 17 मई को संगीता सोनी नाम की नौकरानी से चाय मांगी। चाय पीते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले कि उनका भतीजा आयुष मदद के लिए पहुंचता, संगीता गले से चेन और हाथों से कड़े निकालकर वहां से भाग गई। दंपति को आयुष अस्पताल लेकर गया, जहां जांच में सामने आया कि उन्हें जहर दिया गया था। तीन दिन इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।घर लौटने पर सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। घटना के बाद से वह फरार भी है। गोहलपुर पुलिस ने आरोपी संगीता सोनी के खिलाफ लूट और विषप्रयोग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े
Tags
Jabalpur