.jpeg)
खुशी टाइम्स\भोपाल। भोपाल के मिसरोद इलाके की रॉयल फार्म विला कॉलोनी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली चले जाने से लिफ्ट में फंसे बेटे को देखकर एक पिता को इतना धक्का लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी विस्तार से
ऋषिराज भटनागर इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी, 16 वर्षीय बड़ा बेटा हर्षित और छोटा बेटा देवांश है। उनकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। ऋषिराज कॉलोनी की मैनेजमेंट कमेटी के सक्रिय सदस्य थे और सभी के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते थे। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारी एएसआई आमोद शर्मा ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे की है। कॉलोनी के टॉवर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहने वाले ऋषिराज भटनागर (51) रोज की तरह रात का खाना खाने के बाद टहलने नीचे आए थे। उनके साथ उनका 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। कुछ देर टहलने के बाद ऋषिराज ने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए।जैसे ही देवांश लिफ्ट में गया, कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया। यह देखकर ऋषिराज घबरा गए। वह तुरंत गार्ड रूम की ओर भागे और जनरेटर चालू करवाने के लिए कहा। इस बीच उन्हें अचानक तेज घबराहट हुई और वे बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के करीब तीन मिनट बाद कॉलोनी में बिजली आ गई और लिफ्ट चालू हो गई। देवांश सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन पिता की सांसें तब तक थम चुकी थीं।
@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े
Tags
Bhopal