.jpeg)
जानकारी विस्तार से
सब इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह के अनुसार रोहित नगर में रहने वाली 24 वर्षीय सोनाली शर्मा एक निजी बैंक में इंश्योरेंस शाखा में पदस्थ थीं। उसकी शादी नहीं हुई थी, और वह अकेली ही रहती थी। तीन महीने पहले ही इंदौर से ट्रांसफर होकर भोपाल आई थीं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। रात को मकान मालिक ने फांसी लगाने की खबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर निकाल रही है।@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े
Tags
Bhopal