वाशिंगटन में दो यहूदियों की हत्या पर भड़का इजरायल, ट्रंप से कार्रवाई की मांग


वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में यहूदियों के धार्मिक स्थल पर गुरुवार को हमला हुआ। हमलावर ने यहूदी संग्रहालय पर गोलीबारी की, जिसमें इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान शिकागो के 30 वर्षीय एलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है। हिरासत में लिए जाने के बाद उसने ‘फिलिस्तीन को आजाद करो’ का नारा लगाया। जब हमलावर को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि हमलावर के साथ उसकी महिला मित्र भी थी और कुछ समय पहले ही उसने उसे प्रपोज करने के लिए अंगूठी खरीदी थी। हमला उस समय किया गया, जब कैपिटल यहूदी संग्रहालय में एक इवेंट चल रहा था। रात 9 बजे हो रहे इस कार्यक्रम में कुछ अमेरिकी अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, अमेरिका में अपने दो नागरिकों की हत्या के बाद इजरायल भड़क गया है।
@रहमान 

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े 

 हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े

हमारे यूटूब चैनल से जुड़े 

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े  

Post a Comment

Previous Post Next Post