.jpg)
खुशी टाइम्स/जबलपुर। नर्मदा जयंती पर 4 फरवरी की शाम भेड़ाघाट में सांस्कृतिक महोत्सव निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। माँ नर्मदा के प्रति धन्यता के उत्सव निर्झरणी महोत्सव का शुभारंभ शाम 6.30 बजे से होगा।
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा जबलपुर पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित किये जा रहे इस सांस्कृतिक महोत्सव में भोपाल के विक्रम सिंह जिंजोरिया एवं उनके साथियों द्वारा निमाड़ी लोकगायन प्रस्तुत किया जायेगा।
सागर की स्वाति यादव एवं उनके सहयोगियों द्वारा नृत्य नाटिका "प्रवाहिनी" तथा दमोह के नितिन अग्रवाल एवं उनके साथियों द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जायेगा।
Tags
Jabalpur