शर्मसार जबलपुर : छेड़छाड़ की एफआईआर वापस नहीं ली, 44 साल के आरोपी ने बदला लेने के लिए बच्ची से किया रेप


जबलपुर। जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपित ने पीड़िता और उसके स्वजन पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ने बदला लेने के लिए पीड़ित बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहाँ आरोपित राजकमल चौधरी (44) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने आठ माह पूर्व एक बालिका के साथ छेड़छाड़ किया था, जिसकी शिकायत बालिका ने पुलिस से की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार भेजा गया था। कुछ समय पूर्व वह जमानत पर कारगार से बाहर आया।

शिकायत वापस लेने का दबाव

इसके बाद पीड़ित बालिका और उसके स्वजन पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। बालिका के स्वजन ने मना कर दिया। इस पर आरोपित पांच दिसंबर की शाम को मौका पाकर बालिका के घर में गया। उस समय वह अकेली थी।

उसने बालिका को शिकायत वापसी के लिए बहलाया-फुसलाया। उसने मना कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने पर शोर मचाने की चेतावनी दी। इस पर आरोपित आक्रोशित हो गया। बालिका के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गुमसुम रह रही बालिका से जब स्वजन ने जानकारी ली तो उन्हें आरोपित के कृत्य का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत की।

और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े :


 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे चैनल से जुड़े

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174

Post a Comment

Previous Post Next Post