MP News: दुष्कर्म के बाद महिला को पति से अलग कराया, लिव-इन में रहा… मां बनी, तो छोड़कर भाग गया


ग्वालियर। एक महिला के साथ मुरार का रहने वाला अंशुल रजक करीब ढाई साल तक लिव इन में रहा। इस बीच, महिला ने बेटी को भी जन्म दिया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो अचानक मां-बेटी को छोड़कर भाग गया।

एक महीने तक महिला उसके इंतजार में रही, फिर मुरार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश चल रही है।

नजदीकियां बढ़ीं… घर में घुसकर किया दुष्कर्म

  • मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीरा नगर में रहने वाली 26 वर्षीय महिला की मुलाकात करीब ढाई साल पहले अंशुल रजक निवासी मुरार से हुई। अंशुल से उसकी नजदीकी बढ़ गई।
  • फिर जब महिला घर पर अकेली थी, तो वह मिलने के बहाने घर पहुंचा। महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को उसके पति से भी अलग करा दिया। महिला के साथ लिव इन में रहने लगा।
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला गर्भवती हो गई। डेढ़ साल पहले महिला ने बेटी को जन्म दिया। पिछले कुछ महीनों से वह महिला से झगड़ने लगा। करीब एक माह पहले वह महिला और उसकी बेटी को छोड़कर भाग गया।

फंदे पर लटकी महिला, हत्या का आरोप, हंगामा

अपराध से जुड़ा एक अन्य मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से है। सिहोरा थाना क्षेत्र में एक महिला फंदे पर झूलती मिली है। मृतका के स्वजन ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम दर्शनी टोला निवासी संगीता जायसवाल (25) की शनिवार को संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर झूलता मिला।

ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी लगाई है। इधर, महिला की मौत की सूचना पर रविवार को उसके मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। उन्होंने संगीता की हत्या का आरोप लगाया। हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

मृतका के पिता अंजनी जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। कम देहज लाने का ताना मारते थे। उससे मारपीट की जाती थी। उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े :

 हमारे ग्रुप से जुड़े

हमारे चैनल से जुड़े

हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे
https://www.facebook.com/profile.php?id=100069851200174


Post a Comment

Previous Post Next Post