
खुशी टाइम्स\जबलपुर। आज सुबह 09 मई 2025 को मजदूर वर्ग के लोगों के बीच की एक लड़की जब निस्तार करने पहाड़ी की झाड़ियां में गई थी कुछ समय के बाद संदिग्ध अवस्था में खून से सनी मिली उसकी लाश।
जानकारी विस्तार से
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 से 25 मजदूर जो खजुराहो के रहने वाले हैं वह यहां मजदूरी करने आए थे और छपाई का काम कर रहे थे। तभी उनमें से एक लड़की जिसकी उम्र लघभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है वह अपने साथ के लोगों से निस्तार करना बोलकर पहाड़ी में गई थी। काफी देर होने के बाद भी जब लड़की नहीं लौटी तो उसके साथियों ने उसे ढूंढना चालू कर दिया। लड़की की लाश संदिग्ध अवस्था में झाड़ियां में पाई गई है लड़की के शरीर पर चोट के निशान है और उनसे खून बह रहा है। इसके बाद पुलिस को खबर की गई पुलिस द्वारा लड़की की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अब ये लाश किसकी है और इसे किसने मारा है क्या वजह रही होगी ये तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा फिलहाल पुलिस ने का कहना है की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।@रहमान
और भी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े
हमारे व्हट्सऐप ग्रुप से जुड़े
हमारे यूटूब चैनल से जुड़े
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़े
Tags
Jabalpur